फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest against new roster system

सीधी भर्ती के पदों में नई रोस्टर प्रणाली का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
protest against new roster system
एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के सदस्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने सीधी भर्ती के पदों के लिए शासन द्वारा लागू की गई नई रोस्टर प्रणाली का विरोध किया है। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम बीएल फिरमाल को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नई रोस्टर प्रणाली में सीधी भर्ती में छठा पद अनुसूचित जाति के लोगों के लिए निर्धारित किया गया है, लेकिन उच्च पदों की भर्ती में कई बार पदों की संख्या छह से कम होती है। ऐसी स्थिति में आरक्षित वर्ग के लोग वंचित होते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने नई रोस्टर प्रणाली को निरस्त कर पूर्व से चली आ रही रोस्टर प्रणाली को लागू करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार, प्रकाश चंद्र आर्या, राजेंद्र प्रसाद, पूरन राम, महिपाल प्रसाद, पवन टम्टा, नवीन चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed