फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against increased prices of LPG

रसोई गैस के दाम बढ़ाने का कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Protest against increased prices of LPG
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपती महिला कांग्रेस कार्यकर्तियां। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर में 150 रुपये की बढ़ोतरी करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा है कि इससे देश की जनता पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। महिला कांग्रेस के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडर की बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी बीएस फिरमाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन मेें कहा गया है कि रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए। वहीं पिछले कई महीनों से खाद्यान्न, दालों, सब्जियों के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं जिससे आम जनता त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, ज्योति त्यागी, पूनम आर्या, लीला जोशी, रजनी टम्टा, अंजू बिष्ट, किरन जोशी, हेमा तिवारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने रसोई गैस के सिलिंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी करने की केंद्र सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed