{"_id":"5dd3e9738ebc3e54e8092516","slug":"protest-against-dda-in-gandhi-park-almora-news-hld364595346","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारेबाजी की
विज्ञापन
अल्मोड़ के गांधी पार्क में डीडीए के खिलाफ धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा लागू जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए)समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तल विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्राधिकरण और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर जनता के हितों की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए डीडीए लागू करना अव्यवहारिक है। लोगों को प्राधिकरण की औपचारिकताएं पूरी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण लोग मकान नहीं बना पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना जनता की राय लिए दो साल पहले प्राधिकरण लागू कर दिया। जिसका जनता लगातार विरोध कर ही है। नक्शा पास कराने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सरकार से मांग उठाई कि डीडीए को जल्द वापस ले, अन्यथा जनता को साथ लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
सभा की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने और संचालन उपपा के राजू गिरि ने किया।
धरने पर प्रताप सत्याल, पूरन सिंह रौतेला, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अख्तर हुसैन, ललित पंत, दिनेश जोशी, पूरन तिवारी, पूरन मेहता, शंकर बिष्ट, भारत रत्न पांडे, रंजना सिंह, रमेश नेगी, विमला, हेम तिवारी आदि बैठे।