फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest against DDA.

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protest against DDA.
अल्मोड़ा के गाँधी पार्क में नारेबाजी करते सर्वदलीय समिति के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। समिति और स्थानीय जनता लगातार विरोध कर रही है लेकिन इसके बावजूद इसे खत्म नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जाने यहां प्राधिकरण लागू कर दिया।
विज्ञापन

जब तक प्रदेश सरकार इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नियमों के चलते लोगों को नए मकान बनाने में दिक्कतें आ रही है। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, चंद्रकांत जोशी, आनंदी वर्मा, राजू गिरी, ललित मोहन पंत, महेश आर्या, तारा साह, एमसी कांडपाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed