{"_id":"6006c5558ebc3e32a5730616","slug":"protest-against-dda-almora-news-hld411684414","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के विरोध में दिया धरना, नारेबाजी की
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने डीडीए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर उत्तराखंड में जन विरोधी जिला विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था। गत तीन वर्षों से अधिक समय से जनता डीडीए का विरोध कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधे है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत समूचे पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण के लागू होने से परेशान है। लोगों को अपने भवन मानचित्र स्वीकृत कराने में काफी परेशानियों से का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को समिति गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से धरना देगी। इस मौके पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए रामधुन गाई जाएगी। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पीसी तिवारी, चंद्रम णि भट्ट, चंद्रकांत जोशी आदि बैठे।