फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Proposed garbage in the forest of Falatti village Against the villagers

फल्याटी गांव के जंगल में प्रस्तावित कूड़ाघर  के खिलाफ भड़के ग्रामीण 

Thu, 23 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Proposed garbage in the forest of Falatti village Against the villagers
फल्याटी गांव में प्रस्तावित कूड़ाघर का विरोध करते हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फल्याटी के जंगल में प्रस्तावित कूड़ाघर के खिलाफ फल्याटी और इससे जुड़े गांवों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।  फल्याटी के जंगल में प्रस्तावित कूड़ाघर के खिलाफ फल्याटी और इससे जुड़े गांवों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रस्तावित कूड़ाघर स्थल पर जाकर जमकर हंगामा किया। एलान किया कि वह गरुड़ बाजार का कूड़ा दान अपने गांव के जंगल में किसी भी हालत में नहीं बनने देंगे। 
विज्ञापन


फल्याटी, डोलगांव, डाक, कपकोटी, पडियारखेत गांव की महिला पुरुष आज भारी संख्या में फल्याटी में प्रस्तावित कूड़ाघर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने  फल्याटी के जंगल में जमकर हंगामा काटा। शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों के फल्याटी के कूड़ाघर स्थल पर हंगामा काटने की सूचना मिलते ही एसडीएम  गरुड़ एनएस नगन्याल, जिला पंचायत के अपर मुुख्य अधिकारी आरके पंत, काननूगो दयाल मिश्रा और वन विभाग के कर्मचारी आंदोलन स्थल पर पहुंच गए।  ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। 
विज्ञापन



पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख उम्मेद सिंह रावल की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गरुड़ बाजार का कूड़ाघर वह अपने गांव के जंगल में कतई नहीं बनने देंगे। प्रशासन भविष्य में गांव में कूड़ाघर बनाने की यहां कोशिश करेगा तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। फल्याटी की प्रधान शोभा रावल ने कहा कि बाजार का कूड़ा दान वह अपने इलाके में कतई नहीं बनने देंगी। सभा को अणां के जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, प्रताप सिंह नरेंद्र दोसाद, शंकर राम, फल्याटी के पूर्व प्रधान दिगपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। एसडीएम ने आंदोलित जनता को बताया कि फल्याटी के ग्रामीणों की भावना को डीएम को आज ही अवगत करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed