{"_id":"690ce5a1eb1ac3c72e0c24f7","slug":"proposals-for-development-work-were-placed-at-the-meeting-almora-news-c-232-1-alm1014-136070-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बैठक में रखे विकास कार्यों के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बैठक में रखे विकास कार्यों के प्रस्ताव
Thu, 06 Nov 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत मंतोला गुठ में बृहस्पतिवार को बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान खष्टी देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुकेश नैलवाल और ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ने ग्रामीणों को बैठक की प्रक्रिया और बैठक के उद्देश्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव रखे। इनमें आठ वृद्धा पेंशन, तीन विकलांग पेंशन, स्वच्छता, पेयजल सुविधा और रास्तों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शामिल रहे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को पंचायत के पुराने आय-व्यय का ब्यौरा बताया।
उन्होंने ग्रामीणों के सभी प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहां पूर्व ग्राम प्रधान भगवान भट्ट, रामदत्त, चंद्रमणि भट्ट, नारद भट्ट, हरीश भट्ट, केवल भट्ट, रेवुली देवी, चंपा भट्ट आदि रहे।