फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Proposal of Ranikhet District Passed

ताड़ीखेत बीडीसी बैठक में रानीखेत जिले का प्रस्ताव पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Proposal of Ranikhet District Passed
ताड़ीखेत बीडीसी की बैठक अधिकारियों को निर्देशित करते विधायक और प्रमुख - फोटो : ALMORA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत बीडीसी की बैठक में रानीखेत को जिला बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं हंगामेदार बैठक में बिजली, पानी की समस्याएं छाई रहीं। कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर गहरी नाराजगी दिखी। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अधिकारियों को तत्काल जनसमस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। पहली बार विधायक बनने के बाद डॉ. प्रमोद नैनवाल भी सदन में पहुंचे। इस दौरान सर्व सम्मति से रानीखेत को जिला बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। कहा कि समय आ गया है कि अब रानीखेत जिला बने। प्रभागीय वनाधिकारी के बैठक में नहीं पहुंचने पर सदस्य भड़क उठे और कार्रवाई की मांग उठाई। उद्यान विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया, कहा कि समय पर बीज तक उपलब्ध नहीं कराया जाता। कहा कि चौबटिया उद्यान में हेल्प डेस्क स्थापित किया जाना चाहिए। प्रमुख हीरा रावत ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को समस्याग्रस्त गांवों में जाने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल समस्या को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रधान मंजीत भगत ने ताड़ीखेत में नलकूप लगाने और ताड़ीखेत-ऋषिगाड़ योजना की लाइन बदलने, जिपं सदस्य धन सिंह रावत ने कोसी-शेर पंपिंग योजना की मोटर बदलने की मांग उठाई। जिपं सदस्य सुरेंद्र सिंह फर्त्याल, प्रधान नवीन रावत ने रामगंगा-चमड़खान योजना से पानी नहीं मिलने का मामला उठाया। बीडीसी सदस्य अभिषेक बिष्ट ने गरीब बालिकाओं के विवाह के लिए पैसा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। विधायक ने विभागीय अधिकारियों से जन समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व प्रमुख रचना रावत, राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, कनिष्ठ उप प्रमुख पुष्कर सिंह नेगी, सीडीओ नवनीत पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन सहित तमाम लोग थे।
विज्ञापन

75 नए सरोवर बनेंगे जिले में
रानीखेत। बीडीसी बैठक में डीडीओ कैलाश नाथ तिवाड़ी ने अमृत सरोवर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 75 सरोवर बनेंगे। संचालन डीसी पांडे ने किया।
निदेशक का मुद्दा उठने पर जताया आभार
रानीखेत। बीडीसी बैठक में उद्यान निदेशालय में निदेशक का मुद्दा उठने पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। कहा कि ब्लॉक स्तर पर मुद्दा उठना उनके आंदोलन की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed