फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Promotion of Teachers

प्राथमिक और जूहा के शिक्षकों को रिक्त 133 पदों पर मिलेगी प्रोन्नति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Promotion of Teachers
अल्मोड़ा। जिले में कार्यरत प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानाध्यापक, जूहा प्रधानाध्यापक और जूहा सहायक शिक्षक के रिक्त 133 पदों पर प्रोन्नति मिलेगी। प्राथमिक संवर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के रिक्त 100 पदों, जूनियर हाईस्कूल सहायक शिक्षक सामान्य के पांच, भाषा और विज्ञान विषय के दस-दस पदों और जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक के आठ पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। पदोन्नति के लिए शिक्षकों को 10 दिसंबर तक अपने विकासखंड के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विकल्प पत्र प्रस्तुत करने हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरीश रौतेला ने बताया कि अगस्त में जारी विज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। अब शिक्षकों की पदोन्नति के लिए नए सिरे से आरटीई के तहत प्रोन्नति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। प्राथमिक संवर्ग में कुल 133 पदों पर शिक्षकों को पदोन्नति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed