फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Programme orgnised in District.

बार एसोसिएशन चुनाव: प्रत्याशियों ने गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं

Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Programme orgnised in District.
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 11 सितंबर को होगा। शुक्रवार को बार भवन में चुनावी सभा हुई। इसमें प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। किसी ने चैंबर निर्माण के लिए प्रयास करने तो किसी ने जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 11 सितंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद पर केवल सती, जमन सिंह बिष्ट, महेश चंद्र सिंह परिहार, उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल, कवींद्र पंत, दीवान सिंह लटवाल, महिला उपाध्यक्ष पद पर अमिता चौधरी, भावना जोशी और कार्यकारिणी सदस्य के लिए नारायण सिंह जीना, पल्लव गस्याल, रमा शंकर नैनवाल, विक्रांत रामचंद्र बख्तावर, विवेक तिवारी, सुनील कुमार, सुनील तिवारी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार भवन में चुनावी सभा हुई। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने की जोर-आजमाइश की। प्रत्याशियों ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए मानदेय, चैंबर निर्माण सहित अन्य समस्याओं के समाधान की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले प्रत्याशी
जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय दिलाना प्राथमिकता रहेगी। चैंबर निर्माण के लिए भी गंभीरता से प्रयास होंगे।

जमन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष प्रत्याशी।

अधिवक्ताओं को सेवानिवृत्ति के बाद 10 से 15 लाख रुपये अनुदान मिलना चाहिए, इसके लिए संघर्ष होगा।

महेश चंद्र सिंह परिहार, अध्यक्ष प्रत्याशी।

चैंबर और ई लाइब्रेरी का निर्माण प्राथमिकता रहेगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का गंभीरता से प्रयास होगा।
केवल सती, अध्यक्ष प्रत्याशी।

जजी परिसर में बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर कार्य करुंगी।
भावना जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी।

कार्यकारिणी को साथ लेकर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। संघ के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।
अमिता चौधरी, महिला उपाध्यक्ष प्रत्याशी।

अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं। उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कुंदन लटवाल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी।

बार भवन में सुविधाओं का अभाव है। नए चैंबर और पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा।
कवींद्र पंत, उपाध्यक्ष प्रत्याशी।

जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय दिलाना, चैबर का निर्माण प्राथमिकता रहेगा। इसके लिए गंभीरता से काम होगा।
दीवान लटवाल, उपाध्यक्ष प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed