फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Professors should be appointed in Degree College Jayanti

डिग्री कालेज जैंती में प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाए

Wed, 21 Feb 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन

राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जैंती में प्राध्यापकों के खाली पदों पर नियुक्ति करने समेत 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने से छात्रसंघ पदाधिकारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


छात्रसंघ पदाधिकारियों ने जैंती तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर 11 मार्च से तहसील जैंती में धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में जैंती में रामसिंह धौनी पुस्तकालय का निर्माण शुरू करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में डॉक्टरों और उपकरणों की व्यवस्था करने, राजकीय इंटर कालेज पुभाऊं में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति और विज्ञान वर्ग की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव दाड़िमी में शिक्षकों की नियुक्ति करने, भारतीय स्टेट बैंक में सर्वर डाउन की समस्या को दूर करने, जैंती में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, जैंती में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ ने कहा है कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो 11 मार्च से तहसील जैंती में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।

छात्रसंघ ने तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव पिंकी धानक, कला संकाय प्रतिनिधि भावना शर्मा, विवि प्रतिनिधि दिनेश सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed