फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prof. Prakash for the promotion of vanishing musical instruments. Respected

लुप्त प्राय वाद्य यंत्र पखावज के प्रचार के लिए प्रो. लल्लू सम्मानित

Mon, 12 Feb 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Feb 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prof. Prakash for the promotion of vanishing musical instruments. Respected
रचना दिवस महोत्सव में कानपुर के आयुष को सम्मान प्रदान करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला और विज्ञान शोध समिति की ओर से रामलीला मैदान धारानौला में चल रहे सात दिनी रचना दिवस में शास्त्रीय संगीत की धूम रही।

विज्ञापन


पखावज जैसे लुप्त प्राय वाद्ययंत्र के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध परवावज वादक प्रो. लल्लू राम शुक्ल को समिति सम्मान 2017 से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2017 का युवा प्रतिभा सम्मान कानपुर के आयुष द्विवेदी को दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संगीतविद पंडित गिरीश चंद्र जोशी ने दोनों कलाकारों को प्रशस्त्रि पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने गिरीश चंद्र जोशी और ध्रुवतारा जोशी को महान साधक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की इस प्रतिभा ने उस्ताद विलायत खां साहब को सितार की शिक्षा दी। कानपुर से पहुंचे आयुष ने राग बागेश्री में ध्रुपद, चतुरंग, शिवरंजीनी में गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इनके साथ परखावज पर प्रो. लल्लू राम शुक्ल, हारमोनियम पर निहाल बाराकोटी ने संगत दी। उत्तर प्रदेश चित्रकूट से पहुंचे लल्लू राम शुक्ल ने लुप्त प्राय वाद्य यंत्र के विषय में शास्त्रगत जानकारी दी। इनके साथ हारमोनियम पर पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी ने संगत दी। 


ध्रुपदाचार्य पंडित विनोद कुमार द्विवेदी ने राग भैरवी में भजन राम नाम भज मना रे.. की प्रस्तुति दी। विश्वंभर जोशी ने संस्कृत और कुमाऊंनी में अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। संचालन मीना पांडे ने किया।

अध्यक्ष हेमंत जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. दीपा जोशी, नमित जोशी, कैलाश पांडे, भूपेंद्र नेगी, मनोज सनवाल, एलके पंत, उमाशंकर मैडी, राजू मनराल, पप्पू मनराल, चंद्रकला भट्ट, शशिमोहन पांडे, गोविंद, मीना पांडे, सृजन पांडे आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed