{"_id":"5e4697098ebc3ee5fc514cda","slug":"production-of-solar-energy-is-the-need-of-the-persent-time-joshi-ranikhet-news-hld373515668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा का उत्पादन वर्तमान समय की जरूरत: जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा का उत्पादन वर्तमान समय की जरूरत: जोशी
विज्ञापन
रानीखेत के कालिका में सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के दौरान डीएफओ के साथ प्रशिक्षणार्थी। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हरित विकास कौशल कार्यक्रम के तहत द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इन्स्टीट्यूट (टेरी) और ऐनविस रिसोर्स पार्टनर का सौर ऊर्जा तकनीकों पर आधारित छह सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर लोक चेतना मंच के सहयोग से यहां कालिका में शुरू हो गया है।
उद्घाटन करते हुए डीएफओ उमेश चंद्र जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उत्पादन को गति मिलेगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा। डीएफओ जोशी ने सौर ऊर्जा के उत्पादन को वर्तमान समय की जरूरत बताया।
कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में भी इसकी व्यापक संभावनाएं हैं। सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना, मरम्मत और रखरखाव का ज्ञान अर्जित करके युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
टेरी के आसिम मिर्जा ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को ऊर्जा उपकरणों की स्थापना, रखरखाव और मरम्मत के साथ ही व्यक्तित्व विकास, जीएसटी, कंप्यूटर, ई कामर्स आदि साफ्ट स्किल्स का भी ज्ञान कराया जाएगा।
डॉ. शांतनु गांगुली ने टेरी द्वारा संचालित कार्यकमों की जानकारी दी। विजय विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। लोक चेतना मंच के अध्यक्ष जोगेंद्र बिष्ट ने प्रशिक्षु युवाओं से वार्ता की और सौर ऊर्जा के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिले के 22 युवक और पांच युवतियां भाग ले रही हैं।