फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Proceed to Kosi Regeneration Campaign as a mass campaign

कोसी पुर्नजनन अभियान को जन अभियान के रूप में बढ़ाएं आगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Proceed to Kosi Regeneration Campaign as a mass campaign
आयुक्त की वीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक लेकर कोसी पुर्नजनन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इस अभियान को एक जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाए। साथ ही लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रचार-प्रसार को माह में एक बार कोसी दिवस के रूप में मनाएं। इस दिन कोसी कैचमेंट क्षेत्र में गतिविधियां संचालित कराई हों। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियां, विद्यालयों में पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिताएं कराई जाएं।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायतों का गठन हो चुका है। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की अधिक से अधिक सहभागिता हो और उनकी कार्यशाला जिला स्तर पर आयोजित हों। एनजीओ, वन, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, मंगल दलों की भी सहभागिता भी जारी रखी जाए। आयुक्त ने द्वितीय चरण में हुए कार्यों की प्रगति और कार्य योजना की भी समीक्षा की। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि द्वितीय चरण में 14 रिचार्ज जोनों के विभिन्न क्षेत्रों में चाल-खाल, टैंच, इनफिल्टरेशन होल, चेकडैम, खंतियों का निर्माण आदि कार्य किए जा रहे हैं विकास भवन में कोसी सचिवालय की स्थापना की गयी है। कोसी समिट का द्वितीय सेमिनार अगले साल आयोजित होगा। जिसमें देश-विदेश के जल संवर्द्धन विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रो. जेएस रावत ने कहा कि कोसी रिचार्ज जोन के क्षेत्रों में मेकेनिकल ट्रीटमेंट किया जाना आवश्यक है। सीडीओ मनुज गोयल, डीएफओ सिविल सोयम केएस बिष्ट, डीडीओ केके पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, ताकुला किशन राम, रेंजर संचिता वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed