फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   problems raised in chaupal

कर्नाटकखोला में हुई चौपाल आम लोगों ने उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
problems raised in chaupal
अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में समस्याएं रखते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कर्नाटकखोला में आयोजित चौपाल में समस्याओं से परेशान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। इसमें क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याएं उठीं। क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोअर माल रोड से धारानौला तक सुरंग मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी थी लेकिन आज तक इस सुरंग का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटकखोला-रैलापाली मार्ग के निर्माण के लिए पूर्व की सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति के साथ ही वित्तीय मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन मार्ग का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने कहा कि गणेश मंदिर के पास से आने वाले नाले में लोग सरेआम गंदगी बहाते हैं। समाधान पोर्टल के जरिए भी इस समस्या को उठाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग का सारा पानी नीचे की तरफ कॉलोनी में आता है। कई बार यह पानी घरों में घुसता है। भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण के कारण लोगों के लिए छोटा सा घर बनाना भी मुश्किल हो रहा है। पीसी जोशी ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप से चौसार होकर जाखनदेवी जाने वाला रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। चंद्र दत्त जोशी ने कहा कि कई स्थानों में नगरपालिका की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

प्रमोद नैनवाल ने कहा कि कर्नाटकखोला सहित पूरे अल्मोड़ा में ही बारिश के दौरान छत का पानी सीधे रास्तों में गिरता है। इसके लिए नगरपालिका और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। पूरन चंद्र तिवारी ने भी जल निकासी की समस्या को उठाया। डॉ. करन कर्नाटक ने कहा कि कर्नाटकखोला में स्थित मैदान को पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी ने मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ओमप्रकाश कांडपाल ने रास्तों की खराब स्थिति का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed