{"_id":"5863eed54f1c1b265eeeaf48","slug":"pro-in-honor-of-the-priest-set-back-development","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रो. पुरोहित के सम्मान में विकास पीठ गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. पुरोहित के सम्मान में विकास पीठ गठित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान कोसी कटारमल के पूर्व निदेशक प्रो. एएन पुरोहित के विशिष्ट योगदान को देखते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने उनके सम्मान में प्रो.एएन पुरोहित हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास पीठ की स्थापना की है। जीबी पंत संस्थान के निदेशक डा. पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली में संस्थान की शाषी निकाय की 39वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। पीठ के लिए हर साल 20 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रो. पुरोहित 1990-95 के दौरान इस संस्थान के निदेशक रहे। उन्होंने संस्थान के वर्तमान स्वरूप को साकार करके हिमालयी क्षेत्र में शोध एवं विकास कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और संस्थान की मजबूत नींव रखी। उन्हें 1995 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फैलो (एफ.एन.ए.) एवं वर्ष 1997 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह 2001-02 में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।
विज्ञापन