फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priyanshu Stood First in 1500 mt

1500 मीटर दौड़ में प्रियांशु थापा दौड़ीं सबसे तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu Stood First in 1500 mt
अल्मोड़ा स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम अल्मोड़ा में चल रहे खेल महाकुंभ के दूसरे दिन दूसरे दिन बालिकाओं की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। अंडर-14 आयु वर्ग 100 मीटर की दौड़ में प्रेरणा सती द्वाराहाट प्रथम, निकिता कनवाल हवलबाग द्वितीय और रिया राणा, चौखुटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में निकिता कनवाल हवलबाग, कृतिका रौतेला, भिकियासैंण और अंजली सल्ट ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में माही अधिकारी, भिकियासैंण, मीनाक्षी राणा ताकुला और जया बोरा, हवालबाग ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लंबी कूद में प्रेरणा सती, ऊंची कूद में रश्मि खुल्बे, गोला फेंक में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में प्रियांशु थापा चौखुटिया, सानिया रावत सल्ट, हर्षिता ताड़ीखेत ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 आयु वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में पूजा मेहरा, हवालबाग, किरन पांडे चौखुटिया, दीक्षा भट्ट द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में राधा अधिकारी ताड़ीखेत, दिव्या, चौखुटिया, कविता सल्ट और 800 मीटर दौड़ में भावना पेटशाली, भैसियाछाना, भावना अधिकारी, चौखुटिया, तनुजा मेहरा चौखुटिया और 1500 मीटर दौड़ में दीपा मेहरा चौखुटिया, दीक्षा मेहरा, हवालबाग, राधा अधिकारी, ताड़ीखेत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ हरीश सिंह कनवाल और पूर्व ग्राम प्रधान खत्याड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed