फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priyanka Selected for National Camp

स्प्रिंग फील्ड की प्रियंका का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट के लिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Selected for National Camp
बाएं से पहले प्रियंका रावत - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर निवासी बालिका प्रियंका रावत का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्प्रिंग फील्ड निवासी प्रियंका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम से खेलेंगी।
विज्ञापन

तोलकांडे भतरौंजखान निवासी प्रियंका को बचपन से ही खेलों में रुचि थी। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्रियंका ने गुरुनानक खालसा स्पोर्ट्स कॉलेज (हरियाणा) में बीएससी इन स्पोर्ट्स में दाखिला लिया। खेल महाकुंभ सहित तमाम राज्य और राष्ट्रीय खेलों में कई पदक प्राप्त किए। वे स्कूल गेम्स बास्केटबाल, मध्यप्रदेश में वालीबॉल प्रतियोगिता में राज्य का नेतृत्व कर चुकी है। यहीं नहीं खेल महाकुंभ के तहत बैडमिंटन में ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। खालसा स्पोर्ट्स कॉलेज से साफ्ट बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी उन्होंने जीता। पिछले दिनों हरियाणा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्रियंका का चयन ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कुरुक्षेत्र विवि की टीम में हुआ है। इधर, कोच कोच ललित बिष्ट, उमेश बिष्ट, अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिशन अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, हर्ष गोयल आदि ने कहा कि प्रियंका ने शानदार खेल के माध्यम से नगर और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed