{"_id":"588f7b224f1c1b3c3de810c0","slug":"private-form-of-collage-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि के प्राइवेट फार्म भरने छात्रों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि के प्राइवेट फार्म भरने छात्रों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न कक्षाओं के व्यक्तिगत फार्म भरने शुरू हो गए हैं। व्यक्तिगत फार्म कालेज में जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। अंतिम तिथि के बाद फार्म जमा करने पर विलंब शुल्क पड़ेगा।
विज्ञापन
इंटर के बाद किन्हीं कारणों से रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाने वाले युवा हर साल काफी संख्या में कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्राइवेट परीक्षा में भाग लेते हैं। इन दिनों कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न कक्षाओं के व्यक्तिगत फार्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
फार्म भरने काफी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। जिले के नौगांव से आए मनीष कुमार ने बताया कि इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अब व्यक्तिगत परीक्षार्थी के तौर पर बीए प्रथम वर्ष का फार्म भर रहे हैं। नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क समेत अन्य स्थानों पर युवा फार्म भरते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन