{"_id":"59207a874f1c1bd71af23a02","slug":"printed-the-data-of-ultrasound-by-raiding-the-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड का डाटा चेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड का डाटा चेक किया
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Sat, 20 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम विवेक राय और सीएमओ डा. निशा पांडे के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने अस्पतालों में छापेमारी करके अल्ट्रासाउंड मशीनों का डाटा चेक किया और कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित मामलों की छानबीन की।
अधिकारियों की टीम ने चंद्रशंकर क्लीनिक, महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में जाकर अल्ट्रासाउंड मशीनों में लगी ट्रैकिंग डिवाइस और अभिलेख चेक करके गर्भवती महिलाओं द्वारा कराए गए परीक्षण के बारे में छानबीन की। उन्होंने परीक्षण करा चुकी महिलाओं के फोन नंबर भी नोट किए हैं। एसडीएम ने बताया कि छानबीन में भ्रूण परीक्षण की बात सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी करने वाली टीम में एसडीएम और सीएमओ के अलावा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, हिमांशु मस्यूनी, भुवन बोरा, दीपू चम्याल आदि शामिल थे।