फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Primary teachers association begins to demand demands

मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना शुरू

Tue, 18 Jul 2017 11:04 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन

मांगों को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वाराहाट शाखा का धरना शुरू हो गया है। शिक्षकों ने उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मानकों के अनुरूप एक माह के भीतर कर्मचारियों की नियुक्ति करने सहित तमाम मांगें उठाईं। एक शिक्षक वाले विद्यालयों में दो शिक्षकों की तैनाती करने पर जोर दिया गया। कहा कि पूर्व की मांगों पर आज तक सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है। यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुई तो शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देेंगे।

विज्ञापन


 प्राथमिक शिक्षक यहां शीतलापुष्कर मैदान में एकत्रित हुए और धरना शुरू कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लेकर विभाग ने अपेक्षाकृत कार्रवाई नहीं की है। कई विद्यालय एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों के वेतन और बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में सीपीएसएन और जीपीएफ की अंकना की जानी चाहिए।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कई शिक्षकों का सीपीएसएन नियमानुसार नहीं काटा जा रहा है। प्रोविजन पीरियड पूर्ण कर चुके शिक्षकों का स्थायीकरण शीघ्र करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मानकों के अनुरूप एक माह के भीतर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई तो शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना देंगे। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ललित पालीवाल ने की और संचालन महामंत्री जगदीश तिवारी ने किया। इस अवसर पर नंदा बल्लभ मैनाली, दयाकृष्ण जोशी, भुवन भट्ट, निरंजन कुमार, त्रिभुवन सिंह, ललित मोहन पांडेय, प्रकाश जोशी, जगदीश कांडपाल, संजय जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed