फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   primary hospital closed on Wednesday

बुधवार को बंद मिला प्राथमिक अस्पताल खेती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
primary hospital closed on Wednesday
धौलादेवी विकासखंड के प्राथमिक अस्पताल खेती में लटका ताला। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल बनी हुई हैं। विकासखंड के अंतर्गत सरयू घाटी में स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेती अस्पताल है, लेकिन अस्पताल बुधवार को बंद मिला। न तो वहां डॉक्टर थे और न ही कोई कार्मिक।
विज्ञापन

मरीजों को बिना उपचार कराए लौटना पड़ा। खेती के जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत भनोली की एसडीएम से की। एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक को जांच के लिए मौके पर भेजा और अस्पताल बंद मिला। एसडीएम मोनिका ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को खेती अस्पताल दिन में 11 बजे तक ताला लटका हुआ था। सूचना मिलने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खेती भास्कर पांडे, युवा मोर्चा के ब्लॉक उपाध्यक्ष करन पाठक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भनोली की एसडीएम मोनिका को फोन पर इसकी सूचना दी। एसडीएम लमगड़ा में आयोजित एक शिविर में थीं। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने राजस्व उप निरीक्षक पिंकी बिष्ट को जांच के लिए मौके पर भेजा। राजस्व उप निरीक्षक के पहुंचने पर भी अस्पताल बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राजस्व उप निरीक्षक को बताया कि अस्पताल में एक डॉक्टर तैनात है, लेकिन वह सप्ताह में एक दिन ही अस्पताल आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एएनएम यहां आती ही नहीं है। कभी महीने में टीकाकरण के लिए आती भी हैं तो सड़क पर ही बच्चों को टीका लगाकर लौट जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। शिकायत करने वालों में कैलाश पाठक, मोहन राम, बसंत बल्लभ, भुवन पांडे, भुवन जोशी, दीपक उप्रेती, अनिल उप्रेती, मनोज पाठक, गणेश पांडे, देवकीनंदन पाठक, रमेश पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed