फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priest's dispute resolved on the initiative of Nandadevi Temple Committee

नंदादेवी मंदिर कमेटी की पहल पर पुजारियों का विवाद सुलझा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Priest's dispute resolved on the initiative of Nandadevi Temple Committee
नंदादेवी मंदिर में हुई बैठक में प्रधान पुजारी से क्षमा याचना करते सहायक पुजारी हरीश जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर कमेटी की पहल पर हुई बैठक में पिछले ढाई माह से अधिक समय से प्रधान पुजारी और सहायक पुजारी के मध्य चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया है। सहायक पुजारी ने क्षमायाचना कर सभी सामग्री प्रधान पुजारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने सोमवार को मंदिर प्रांगण में गणमान्य व्यक्तियों की बैठक बुलाई। जिसमें पिछले 30 अगस्त से चल रहे मंदिर के पुजारियों के विवाद को सुलझा लिया गया। सहायक पुजारी हरीश जोशी ने मुख्य पुजारी लीलाधर जोशी और मंदिर कमेटी से क्षमायाचना की और कहा कि आवेश में आकर उन्होंने मंदिर में तालाबंदी की और दुर्व्यवहार किया, जिसके लिए वह क्षमायाचना करते हैं। भविष्य में ऐसी कोई पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर सभी सामग्री प्रधान पुजारी लीलाधर जोशी को सौंप दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सहायक पुजारी हरीश जोशी ने गत 30 अगस्त को प्रधान पुजारी को कार्यभार सौंपाना था, लेकिन उन्होंने कार्यभार नहीं सौंपा। जिसके बाद विवाद हो गया। तत्पश्चात प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में भी बैठक हुई। जिसमें तय हुआ था कि नौ सितंबर 2019 को कार्यभार दे देंगे, लेकिन उसके बाद भी मुख्य पुजारी को कार्यभार नहीं दिया गया। इसके बाद मंदिर कमेटी ने सहायक पुजारी को पूजा के अधिकार से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि सहायक पुजारी को लेकर जल्द ही कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में निर्णय लिया जाएगा। बैठक में किशन गुरुरानी, आरएसएस के प्रमोद बिष्ट, विहिप के मंगल सिंह, सर्वदलीय महिला समिति से मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, विद्या बिष्ट, नंदादेवी मंदिर कमेटी के सचिव एलके पंत, व्यवस्थापक अनूप साह, मुन्ना वर्मा, अमरनाथ सिंह नेगी, अर्जुन बिष्ट, शैलेद्र वर्मा, अरविंद जोशी, नंदादेवी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed