{"_id":"61799a2685bc73399c39f67d","slug":"price-hike-in-garur-garud-news-hld4428299127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट और सरिया के दामों में एकाएक वृद्वि से निर्माण एजेंसियों ने निर्माण कार्यो से फिलहाल हाथ खींचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट और सरिया के दामों में एकाएक वृद्वि से निर्माण एजेंसियों ने निर्माण कार्यो से फिलहाल हाथ खींचे
विज्ञापन
Price Hike in Garur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। आपदा के जख्म अब भी दर्द दे रहे हैं। सड़कें बंद होने से नगर में सीमेंट और सरिया की हल्द्वानी से पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जो माल आ भी रहा है उसकी कीमत में भारी इजाफा हो गया है। ठेकेदारों तथा निर्माण एजेंसियां ने निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिए है। निर्माण कार्य धीमे पड़ने से अधिकांश श्रमिकों के समक्ष रोजी का संकट खड़ा हो गया है। नगर में पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल में मिलने वाली सरिया के दाम करीब सात हजार रुपये से अधिक हो गए हैं।
सप्लायरों का कहना है कि हल्द्वानी मंडी में सरिया 6800 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है। कौसानी, बैजनाथ, गरुड़, ग्वाल्दम तक लाने में उन्हें 200 रुपये प्रति क्विंटल भाड़ा पड़ रहा है। हल्द्वानी मंडी में सीमेंट प्रति बैग चार सौ रुपये में उपलब्ध हो रहा है। आपदा से हल्द्वानी खैरना अल्मोड़ा मोटर मार्ग बीच में बंद रहने से अधिकांश ट्रांसपोर्टरों ने अपने ट्रक माल लेने हल्द्वानी नहीं भेजे। ट्रांसपोर्टर प्रकाश रावल, संजय फर्स्वाण, कुंदन सिंह जेठा, कंचन सिंह थायत का कहना है कि मोटर मार्गों की हालत खस्ता होने से ट्रक चालक हल्द्वानी जाने को मंजूर नहीं है।
हल्द्वानी आदि मंडियों से सीमेंट और लोहा लाने वाले ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि वाया रामनगर आने में जहां दूरी बढ़ रही है, ईंधन ज्यादा खर्च हो रहा है। सीमेंट और सरिया के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से अधिकांश लोगों ने भवन निर्माण का कार्य रोक दिया है। सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार देवेंद्र परिहार, कमलेश परिहार, शंकर खरायत, संतोष गोस्वामी, नरेंद्र रावत का कहना है कि उन्होंने पांच और साढ़े पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल में बांड भरा था। वर्तमान हालात में सात हजार रुपये प्रति क्विंटल सरिया क्रय करने की स्थिति में वे नहीं हैं। इधर, सीमेंट के दामों में वृद्धि होने से ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।