{"_id":"117b8b7c204b2aaa8facff38ab97356c","slug":"premier-league-finale-in-mumbai-would-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आज होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में आज होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रवासियों की कौथिग संस्था द्वारा मुंबई में चल रही उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 20 दिसंबर होगा। सुबह हिमालय 11 और उत्तराखंड वॉरियर्स और पिथौरागढ़ पैंथर और हमदम पहाड़ी के बीच सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे। अपराह्न फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि इस बार प्रतियोगिता में 27 टीमों ने भाग लिया था। कौथिग संस्था के दिनेश बिष्ट ने बताया कि 20 दिसंबर की सुबह नौ बजे पहला सेमीफाइनल मुकाबला हिमालय 11 और उत्तराखंड वॉरियर की बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद पिथौरागढ़ पैंथर और हमदम पहाड़ी की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। अपराह्न चार बजे से दादोजी कोणदेव स्टेडियम ठाणे वेस्ट में फाइनल मुकाबला शुरू होगा।
विज्ञापन