फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Premier badminton league to play in Almora's brother

प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलेंगे अल्मोड़ा के सगे भाई 

Fri, 22 Dec 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजेंद्र धानक  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, राजेंद्र धानक  अल्मोड़ा। Updated Fri, 22 Dec 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Premier badminton league to play in Almora's brother
प्रतुल जोशी । - फोटो : अमर उजाला

23 दिसंबर से शुरू होने जा रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली ढूंगाधारा निवासी सगे भाई प्रतुल जोशी (23) और आदित्य जोशी (21) भी भाग लेंगे। प्रतुल जोशी को नार्थ इस्टर्न वॉरियर्स की टीम ने तीन लाख रुपये और आदित्य जोशी को चेन्नई स्मैशर्स ने तीन लाख रुपये में खरीदा है। प्रतियोगिता का पहला चरण नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के घरेलू मैदान गुवाहाटी में होगा। 

विज्ञापन


बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच अतुल जोशी ने बताया कि 14 जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में चेन्नई स्मैशर्स, अवध वॉरियर्स, नार्थ इस्टर्न वॉरियर्स, हैदराबाद हंटर्स, दिल्ली डैशर्स, मुंबई राकेट्स, अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, बंगलूरू ब्लाटर्स समेत कुल 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का पहला चरण नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स के घरेलू मैदान गुवाहाटी में खेला जाएगा। यह चरण आगामी 26 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद दिल्ली, लखनऊ और चेन्नई में मैच होंगे। अंतिम चरण के मुकाबले (सेमीफाइनल और फाइनल) हैदराबाद में होंगे। सेमीफाइनल 12 और 13 जनवरी को जबकि फाइनल 14 जनवरी को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


पीबीएल में इस बार 17 जूनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। लीग की प्राइज मनी छह करोड़ रुपये हैं। विजेता को तीन करोड़ और उप विजेता को 1.5 करोड़ रुपये मिलेंगे। शेष राशि प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रतुल जोशी और उनके भाई आदित्य जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। प्रतुल ने हाल में ही ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष एकल का खिताब जीता था। दोनों भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय पिता एवं बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच अतुल जोशी और माता गुड्डी जोशी को दिया है। दोनों भाइयों की उपलब्धि पर शिशु मंदिर के पूर्व आचार्य नरेंद्र कुमार जोशी, शांति जोशी, उषा जोशी, रमेश तिवारी, युवक मंगल दल चौकुना के अध्यक्ष कृष्णा सिंह धानक, रमेश नाथ गोस्वामी ने खुशी जताई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed