{"_id":"5f3bb9a28ebc3e3d0144c66c","slug":"pradhan-will-lock-the-block-today-almora-news-hld393682933","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन आज ब्लाक में तालाबंदी कर धरना देगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन आज ब्लाक में तालाबंदी कर धरना देगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना के प्रधान संगठन ने हर घर जल योजना का बहिष्कार किया है। संगठन ने इसके विरोध में 19 अगस्त को ब्लॉक में तालाबंदी कर धरना देने का ऐलान किया है। संगठन ने इस मामले में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
संगठन ने कहा है कि जल जीवन मिशन द्वारा हर घर जल योजना के तहत कार्यदायी संस्था जल निगम और जल संस्थान द्वारा टेंडर प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इन टेंडर प्रक्रियाओं को तत्काल समाप्त कर पंचायतों के माध्यम से काम कराने की मांग की है।
उन्होंने मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 200 दिन करने, मजदूरी 201 से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की है। प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 19 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दो दिन के लिए ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी और धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता, महिला उपाध्यक्ष गीता चम्याल, सचिव हरीश चम्याल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह मलवाल, हरपाल सिंह, कुंदन सिंह आदि शामिल हैं। संवाद