{"_id":"634af9cd8c590a176b4c2081","slug":"pradeep-pant-new-chief-of-bhatraunjkhan-trade-union-ranikhet-news-hld479108012","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर व्यापार मंडल भतरौंजखान के प्रदीप पंत बने अध्यक्ष, भट्ट महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर व्यापार मंडल भतरौंजखान के प्रदीप पंत बने अध्यक्ष, भट्ट महासचिव
विज्ञापन
भतरौंजखान नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पंत बाएं से चौथे, महामंत्री रघुवीर भट्
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल के नगर मंडल भतरौंजखान में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हो गया है। नगर अध्यक्ष प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, महासचिव रघुवीर भट्ट और कोषाध्यक्ष विनोद पंत चुने गए। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और व्यापारी हितों में कार्य करने को कहा।
जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर समस्याओं के लिए व्यापार मंडल को सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों के सामने काफी चुनौतियां हैं, जिन्हें मिलकर आपसी सहयोग से निपटाया जा सकता है। कहा कि ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यापारियों को सीधा नुकसान हो रहा है।
संगठित शक्ति से इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है। बैठक को व्यापार संघ रानीखेत अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व महामंत्री हर्षवर्धन पंत ने भी संबोधित किया। इससे पहले नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कमल कुमार ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। बैठक में नरेश जोशी, देवेंद्र नैनवाल, वीरेंद्र अधिकारी, चंदन कड़ाकोटी, भगवत वर्मा, जगदीश वर्मा, गोपाल नैनवाल, गणेश राम, पूरन करगेती उपस्थित थे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता हरीश नैनवाल ने की।