{"_id":"67bb69fa57521b54bc0d3efe","slug":"power-cut-in-jageshwar-almora-news-c-232-1-alm1005-124641-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर क्षेत्र में लोगों को रुला रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर क्षेत्र में लोगों को रुला रही बिजली
Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर समेत आसपास के गांवों की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमराई है। शुक्रवार और शनिवार की रात भर क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे 150 परिवारों को इससे दिक्कतें उठानी पड़ी।
जागेश्वरधाम समेत सिरौदा, मंतोला, गुठ्यूड़ा, कोटेश्वर, फुलई जागेश्वर, नकीना व खालीकुंजा आदि गांवों में बिजली की आंखमिचौली लोगों को परेशान कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई दिनों से बिजली का बार-बार गुल हो रही है।
शुक्रवार व शनिवार की रातें उन्होंने घुप अंधेरे में काटी हैं, क्योंकि सांझ ढलते ही बिजली गुल हो गई और फिर सुबह करीब 11 बजे बहाल हो सकी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश भट्ट और मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट का कहना है कि विभाग ने अनसुनी जारी रखी, तो मामले को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र को दन्यां फीडर से विद्युत सप्लाई करने की मांग भी उठाई है। अब तक यह नैनी फीडर से जुड़ा है।