फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Power cut in almora

बिल न जमा करने पर बीडीओ कार्यालय की बिजली काटी 

Wed, 08 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Power cut in almora
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo

अल्मोड़ा। बिजली का बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने 150 बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। इनमें बीडीओ कार्यालय समेत कई सरकारी विभाग भी शामिल हैं। ऊर्जा निगम इन दिनों रोजाना दर्जनों विद्युत कनेक्शन काट रहा है। बिल जमा न करने वालों की संख्या अब 150 हो चुकी है। इनमें सरकारी विभाग बीडीओ कार्यालय, आवासीय परिसर लमगड़ा, कानूनगो चौकी लमगड़ा, अतिरिक्त पीएचसी पनुवानौला, परिवार कल्याण पनुवानौला, पीएचसी ध्याड़ी के अलावा घरेलू, प्राइवेट संस्थान भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल रानीखेत तरुण कुमार ने राजस्व वसूली के कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने और बकाएदारों से वसूली नहीं होने पर तुरंत बिना किसी विलंब के तत्काल कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मार्च में शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में आठ मार्च से 27 मार्च तक शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में बिलों की वसूली, त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार, नए कनेक्शन मंजूर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed