फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pothhole Creates Mess In Ranikhet

चार माह बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका पंतकोटली में सड़क का गड्ढा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pothhole Creates Mess In Ranikhet
पंतकोटली में सड़क के बीचों बीच पड़ा गड्ढा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुभाष चौक-अम्याड़ी मोटर मार्ग पर पंतकोटली के पास सड़क के बीचों बीचे पड़े गड्ढे को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। यह गड्ढा किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का सबब बना हुआ है। कई दोपहिया वाहन चालक इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की ओर से इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बेमौसमी आपदा से पहले पंतकोटली में सड़क के बीचों बीच गड्ढा बन गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। इस मार्ग पर खिरखेत, अम्याड़ी, कारचुली, तिपौला, डींगा, भगीना आदि गांवों के लिए टैक्सियों का संचालन होता है। सैकड़ों वाहन इस पर प्रतिदिन चलते हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहनों भी सैकड़ों की संख्या में संचालित होती हैं। टैक्सी चालकों का कहना है कि रात के वक्त सबसे अधिक खतरा रहता है। गड्ढे के ऊपर झाड़ रखा गया है। कई दुपहिया वाहन चालक भ्रम के चलते गड्ढे में गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं। निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि गड्ढे को ठीक करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही ठेकेदार कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed