फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   postman will make children's aadhar at home in almora and bageshwar

बच्चों का आधार घर पर बनवाएं, कार्ड अपडेट भी कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
postman will make children's aadhar at home in almora and bageshwar
अल्मोड़ा(यासिर खान)। अब डाकिया डाक लाया कहावत पुरानी हुई, संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला डाकिया अब घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड बनाएगा। पहले चरण में पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से डाकियों को आईडी मुहैया करवाई जा रही है। जल्द ही इसके लिए प्रशिक्षण देकर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दूर संचार, मोबाइल सेवा समेत तमाम तकनीकी क्रांति के बीच कहीं खो से गए डाकिए अब एक बार फिर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी सेवाएं देंगे। डाकिये घर-घर जाकर पांच साल तक बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। वयस्कों के आधार कार्डों में मोबाइल नंबर अपडेशन का कार्य भी करेंगे। इसके अलावा मोबाइल नंबर समेत अन्य संशोधन का कार्य भी किया जाएगा। विभाग की ओर से जल्द प्रशिक्षण शुरू करवाया जा रहा है। इसके बाद अल्मोड़ा मंडल में सेवा शुरू होगी
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के साथ सामान्य इंश्योरेंस की भी देंगे सुविधा
अल्मोड़ा। घर-घर जाकर न सिर्फ डाकिए बच्चों के आधार बनाने और वयस्कों के आधार अपडेशन का कार्य करेंगे, बल्कि इंश्योरेंश सेवाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डाक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डाकिया घर-घर जाकर जनरल इंश्योरेंस यानी वाहन, सुरक्षा आदि के बीमा भी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घरों में ही सेवा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में हैं कि पांच सौ डाकिएं, 65 को कराई आईडी उपलब्ध
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मंडल के डाकघरों में बागेश्वर जिले समेत कुल लगभग 500 डाकिए कार्यरत हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के लिए 65 डाकियों को आधार आईडी उपलब्ध करा दी गई है, इसमें से 25 डाकियों ने मोबाइल अपडेशन का कार्य शुरू कर दिया है। अन्य डाकियों को भी आईडी मुहैया कराकर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

डाकियों के घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों का आधार बनाने और मोबाइल नंबर अपडेट करने का शासनादेश जारी हो चुका है। प्रशिक्षण की तैयारी की जा रही है। प्रशिक्षण देने के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी। -जगत सिंह बिष्ट, डाक अधीक्षक अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed