फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Postal servants strike begins with seven-point demands in almora

Almora: सात सूत्रीय मांगों को लेकर डाक सेवकों की हड़ताल शुरू, चिट्ठियां अटकीं, कहा- अब आर-पार की होगी लड़ाई

Wed, 13 Dec 2023 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Dec 2023 10:09 AM IST
सार

अल्मोड़ा में मंगलवार को जिले भर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न हिस्सों से डाक सेवक डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। ऐसे में डाकघरों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। 

विज्ञापन
Postal servants strike begins with seven-point demands in almora
डाक सेवकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण डाक सेवकों ने सात सूत्री मांगों पर हड़ताल शुरू की है। जिले में एक साथ 800 से अधिक डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से गांवों में डाक पहुंचनी मुश्किल हो गई है। ऐसे में डाकघरों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि मांग पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार को जिले भर के डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न हिस्सों से डाक सेवक डाक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि कार्य समय पांच घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे करने, कमलेश  चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, सामूहिक बीमा कवरेज की धनराशि को पांच लाख रुपये तक बढ़ाना, विभागीय कर्मचारियों की तरह ग्रेज्युटी को डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, समान कार्य समान वेतन, डाकघरों में लैपटॉप, ब्राडबैंड की सुविधा देने की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कहा अब आर-पार की लड़ाई होगी। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं डाक सेवकों की हड़ताल से 200 से अधिक डाकघरों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है, इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। यहां भुवन सिंह नेगी, जय गिरी गोस्वामी, नवीन चंद्र पंत, जगदीश राम, योगेंद्र प्रसाद, माधो सिंह दानू, अनूप सिंह सहित कई डाक सेवक मौजूद  रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed