फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news_ People will get benefit.

Almora News: अखरोट और बादाम के पेड़ों से लहलहाएगा चौबटिया उद्यान

Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Positive news_ People will get benefit.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी की विशेष पहचान चौबटिया उद्यान में अब सेब के साथ अखरोट और बादाम के पेड़ लहलहाएंगे। इस जाड़ों में यहां आठ हजार पौधे रोपे जाएंगे। इनमें पांच हजार के करीब अखरोट और बादाम के होंगे। अखरोट की प्रजाति उद्यान में ही ग्राफ्टिंग से विकसित की गई है। बेहद कमजोर छाल के अखरोट इसकी विशेषता होगी। बादाम के पौधे हिमाचल से आएंगे।
विज्ञापन

बागवानी की नई तकनीक के साथ ही नई प्रजाति के फलदार पौधों को विकसित करने वाला यह प्रसिद्ध चौबटिया उद्यान पूर्व में अनदेखी का सामना कर रहे हैं। अब इसे पुराने स्वरूप में लौटाने की कवायद शुरू हुई है। सेब उत्पादन के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले इस उद्यान में अब अखरोट और बादाम के पेड़ भी लहलहाएंगे। ग्राफ्टिंग तकनीक से विकसित अखरोट की उन्नत किस्म की चौबटिया सिलेक्शन प्रजाति के पौधों का रोपण होगा। इस प्रजाति को यहां के वैज्ञानिकों ने पर्वतीय क्षेत्र के मौसम के अनुरूप विकसित किया है जो यहां के किसानों की आजीविका बढ़ाने में सहायक होगा। हिमाचल से बादाम के पौधे मंगाए जाएंगे। उद्यान अधिकारियों के मुताबिक जल्द पौधों का रोपण होगा और किसानों को भी पौध बांटी जाएगी। जाड़ों में आठ हजार से अधिक पौध रोपने का लक्ष्य निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन


तीन साल में फल देना होगा शुरू
रानीखेत। उद्यान के वैज्ञानिकों ने अखरोट की जो प्रजाति विकसित की है। इसके लिए पर्वतीय क्षेत्रों का मौसम अनुकूल है। इस प्रजाति की विशेषता यह है कि इसका उत्पादन तो अधिक होगा और फल दांतों से भी तोड़ा जा सकता है। तीन साल बाद यह प्रजाति फल देना शुरू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखरोट की प्रजाति उद्यान में विकसित की गई है जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मुफीद है। किसानों को भी पौध उपलब्ध की जाएगी। -
डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता, उद्यान अधीक्षक, चौबटिया उद्यान, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed