फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: 14.27 लाख से बने पंचायत भवन का लोकार्पण

Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामाढौन में 14.27 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन का लोकार्पण मंगलवार को हुआ। लोकार्पण सल्ट के विधायक महेश जीना ने रिबन काटकर और पूजा कर किया।
विज्ञापन


पंचायत भवन के लिए लीला देवी और बचुली देवी ने निशुल्क जमीन प्रदान की थी। इसके निर्माण के लिए राज्य सेक्टर से 10 लाख रुपये, 15वें वित्त से 2.50 लाख रुपये और राज्य वित्त से 1.77 लाख रुपये मिले। इससे यह भवन तैयार हुआ। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक महेश जीना का भव्य स्वागत क्षेेत्रवासियों ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रशासक पृथ्वी पाल सिंह, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी धनराम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उदय प्रकाश जोशी, हरीश आर्या, सुरेश कड़ाकोटी, हर सिंह, चंदन मनराल, सुरेंद्र नेगी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed