फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: विकास भवन, कलक्ट्रेट के लिए शटल सेवा शुरू

Fri, 14 Jun 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
अल्मोड़ा। लोगों को अब कलक्ट्रेट, विकास भवन तक आजावाही करने में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। पालिका ने माल रोड शहीद तिराहे से विकास भवन तक शटल सेवा शुरू कर दी है। पांडेखोला के लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नगर के पांडेखोला के लिए लोगों को टैक्सियों में अधिक किराया चुकाकर सफर करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को माल रोड पर शहीद तिराहे से शटल सेवा शुरू की गई। ये सेवा पांडेखोला, विकासभवन, न्यायालय, कलक्ट्रेट के लिए संचालित होगी। शटल सेवा इसी रूट से वापस शहीद तिराहे पर पहुंचेगी। शटल सेवा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। शटल सेवा के लाभ के लिए यात्रियों को 30 रुपये किराया चुकाना होगा। नगर पालिका ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि विकास भवन, कलक्ट्रेट के लिए शटल सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। दो वाहनों का संचालन होने से यात्रियों का दबाव भी कम रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed