फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   positive news in district.

Almora News: अल्मोड़ा को मिली मानसखंड विज्ञान केंद्र की सौगात

Mon, 11 Mar 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 11 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
positive news in district.
अल्मोड़ा। जिले के लोगों को मानसखंड विज्ञान केंद्र की सौगात मिली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस केंद्र का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने 89 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्यालीधार में बने मानसखंड विज्ञान केंद्र के साथ ही 80 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 8.9969 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मौजूद विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मानस खंड विज्ञान केंद्र के माध्यम से विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई चेतना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह केंद्र लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक दुर्गेश पंत ने कहा कि यह केंद्र कुमाऊं में विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाएगा। केंद्र युवाओं को नवीन और रचनात्मक गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। केंद्र में वैज्ञानिक उपकरणों से युक्त एक प्रयोगशाला स्थापित की गई है। छात्रों, शिक्षकों और संस्थाओं को मामूली भुगतान पर प्रयोगशाला उपलब्ध होगी। वहां पर डीएम विनीत तोमर, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत, जीबी पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डॉ. आर महरोत्रा, विज्ञान केंद्र के डॉ. नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed