{"_id":"67c33c0527fc3245e502e6d6","slug":"population-of-25-thousand-thirsty-for-two-days-almora-news-c-232-1-alm1005-124926-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 25 हजार की आबादी दो दिन से प्यासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 25 हजार की आबादी दो दिन से प्यासी
विज्ञापन
खराब मौसम के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने से दो योजनाओं से पेयजल की नहीं हुई लिफ्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बारिश के कारण क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इस कारण सल्ट की गुलार-करगेत पेयजल योजना और शशिखाल-कोटेश्वर पम्पिंग योजना के पंप नहीं चले। करीब 100 से अधिक गांवों की 25 हजार से अधिक की आबादी इस कारण पेयजल संकट का सामना कर रही है।
क्षेत्र में दो दिन लगातार बारिश हुई। इससे लाइनों में पेड़ गिर गए। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार दिनभर क्षेत्र में बिजली पूरी तरह गुल रही। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र में जल संकट बना हुआ है। बताया गया कि कुछ स्थानों पर योजनाओं के पाइप टूटने से भी जलापूर्ति प्रभावित है।
कोट::: बारिश के चलते गुलार-करगेत पेयजल योजना के पाइप टूट गए हैं और पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। लाइनमैन पाइप को जोड़ने का काम कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना के पंप नहीं चल सके। जिससे दिक्कत आई है। जल्द पेयजलापूर्ति होगी।
विज्ञापन
— माहिप शर्मा, जेई, जल संस्थान सल्ट
कोट-पेयजल की किल्लत के बारे में रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही क्षेत्रीय जेई को पेयजल आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है। -सुरेश ठाकुर, ईई,जल निगम