फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Poor father treating the injured son of a married daughter's jewelry

विवाहित बेटी के जेवर बेच के घायल बेटे का इलाज करा रहा गरीब पिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Poor father treating the injured son of a married daughter's jewelry
अल्मोड़ा। धारी गांव में बीते 26 अक्तूबर को मारपीट में घायल हुए युवक नीरज पांडे की हालत अभी भी ठीक नहीं हुई है। हल्द्वानी के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती नीरज की रीढ़ की हड्डी का आपरेशन हो चुका है जबकि उसके दोनों पैर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

नीरज के पिता किशन चंद्र पांडे ने बताया कि मजदूरी का काम करने के कारण उसके पास बेटे के इलाज के लिए पैसे नहीं थे और उसकी विवाहित बेटी ने अपने जेवर बेच के अपने भाई का आपरेशन कराया। किशन चंद्र ने बताया कि मारपीट करने वाले गांव के दो युवकों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने कुछ दिन पहले डीएम से न्याय की गुहार भी लगाई थी और रेगुलर पुलिस को मामला सौंपने की मांग की थी। डीएम को दिए पत्र में किशन चंद्र ने बताया था कि 26 अक्तूबर को उसके पुत्र नीरज पांडे पर गांव के ही दो युवकों ने जानलेवा हमला कर उसे कल्वर्ट में फेंक दिया था। जिसके बाद से उसका घायल पुत्र गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पटवारी पर आरोपियों के खिलाफ समुचित धारा नहीं लगाने का आरोप भी लगाया और कहा कि पटवारी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से आर्थिक मदद कर बेटे की जान बचाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed