{"_id":"58b59a174f1c1b44598312eb","slug":"polythene-is-not-strictly-for-the-prevention-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नहीं हो रही सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नहीं हो रही सख्ती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक फड़ से पालिथीन में फल खरीदती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी नगर में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं रुक रहा है। पिछले वर्ष पालिका और जिला प्रशासन ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए छापेमारी की थी, लेकिन उसका असर चंद दिनों तक ही रहा। पालिका और प्रशासन की उदासीनता के बाद एक बार फिर से बाजार में कुछ व्यापारी खुलेआम उपभोक्ताओं को पॉलिथीन में सामान रखकर दे रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से नगर की बाजारों में ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान दिया जा रहा है, जबकि हाईकोर्ट ने इस पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। पॉलिथीन पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन पालिका प्रशासन इस मामले में बेखबर बैठा हुआ है। हालांकि कुछ दिन पूर्व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने जल्द ही पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कही थी, लेकिन इसे अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। जबकि प्रशासन की ओर से साफ कहा जा रहा कि पालिका जब भी अभियान शुरू करेगी उसे पूरी तरह सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन