{"_id":"6208068ed48f0a0af1776ef6","slug":"polling-parties-moved-almora-news-hld453567377","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने को छह विधानसभा के लिए 238 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने को छह विधानसभा के लिए 238 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई
अल्मोड़ा में मतदेय स्थलों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। आगामी 14 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतदान कराने के लिए शनिवार को 238 पोलिंग पार्टियां छह विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। शेष 673 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पहले रविवार को मतेदय स्थलों के लिए रवाना होंगी। 14 फरवरी को सभी सीटों में सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज से विधानसभा अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जागेश्वर के लिए तथा द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से सल्ट, रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मुख्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उन्होंने मतदान पार्टियों को शांतिपूर्ण मतदान हेतु शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। वहां पर सीडीओ नवनीत पांडेय और समस्त रिटर्निंग अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।