फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political, social organizations protest against DDA

राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने डीडीए का विरोध किया

Mon, 26 Feb 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 26 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Political, social organizations protest against DDA
जिला विकास प्राधिकरण को लेकर पालिका में बैठक करते विभिन्न संगठन और राजनैतिक दलों के लोग। - फोटो : amar ujala

जिला विकास प्राधिकरण लागू हो जाने के बाद नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही कठिनाइयों को लेकर नगर पालिका में रविवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों ने एक स्वर में प्राधिकरण का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में लागू प्राधिकरण पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। बैठक में उक्त प्राधिकरण के विरोध में सीएम को ज्ञापन सौंपने और आगे की रूपरेखा तय करने के लिए एक समिति का गठन किया गया।

विज्ञापन


 पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नियम से वर्तमान में पहाड़ में कम भूमि का मालिक अपने भवन की इच्छा कभी भी पूरी नहीं कर पाएंगे। कहा कि लोग प्राधिकरण के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं, लेकिन नक्शे पास नहीं हुए हैं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि यह जन सरोकारों से जुड़ा गैर राजनीतिक मुद्दा है। इसमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों और सामाजिक संगठनों को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि डीडीए के विरोध में सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में सभासद कंचन भट्ट, नरेंद्र मोहन पंत, परितोष जोशी, कुंदन लटवाल, राजेंद्र तिवारी, खजान मिश्रा, एनडी पांडे, हितेश वर्मा, सभासद सरिता टम्टा, राजू कर्नाटक, पीतांबर जोशी, गिरीश उप्रेती आदि मौजूद थे। संचालन युसूफ तिवारी और सभासद अशोक पांडे ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति का हुआ गठन, पालिकाध्यक्ष बने संयोजक
अल्मोड़ा। प्राधिकरण को लेकर पालिका में हुई बैठक में आगे की रणनीति तय करने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया। इसमें पालिकाध्यक्ष को संयोजक बनाया गया। समिति के अन्य सदस्यों में आनंद सिंह बगडवाल, प्रो. अरुण पंत, आनंद सिंह ऐरी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, केवल सती, खत्याड़ी गांव के प्रधान हरीश कनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, डीवाईएफआई प्रदेश अध्यक्ष युसूफ तिवारी, होटल एसोसिएशन के महामंत्री हरीश जोशी, रोहित काकी, तारा चंद्र साह, मनीष जोशी, मनोज सनवाल, जमन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूरन रौतेला, सभासद अशोक पांडे, अमित जोशी, अरुण वर्मा, पंकज वर्मा को शामिल किया गया।




भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर तय हों डीडीए के नियम और शर्तें
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के नियमों को लेकर लोगों में रोष है। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने डीडीए के नियम व शर्तों को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को संज्ञान में लेते हुए तय करने की मांग की है। नौजवान सभा का कहना है कि इस मुद्दे पर शासन और जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनता के सुझाव को सुना जाए और इसके लिए एक सुनवाई का प्रावधान किया जाए। संगठन के राज्य अध्यक्ष युसूफ तिवारी ने कहा है कि संगठन ने बीते दिनों सीएम को ज्ञापन भेज कर मामले में जन सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed