फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news: students politician in district.

Almora News: एसएसजे विवि के छात्र महासंघ पर एबीवीपी का कब्जा

Thu, 09 Nov 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Political news: students politician in district.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ चुनाव तय तिथि से एक दिन पहले ही हो गया। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। भले ही एसएसजे परिसर में एबीवीपी को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन विवि में सभी पदों पर उसने अपना कब्जा जमाया। एसएसजे परिसर के विवि प्रतिनिधि वरुण कपकोटी छात्र महासंघ अध्यक्ष बने।
विज्ञापन

एसएसजे विवि में छात्र महासंघ का चुनाव शुक्रवार को होना था। इसके लिए बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन हुआ। नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने के साथ ही विवि की छात्र सरकार चुनने अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत परिसर और इनसे संबद्ध महाविद्यालयों से चुने गए 29 विवि प्रतिनिधि एसएसजे विवि पहुंचे।
विज्ञापन

छात्र महासंघ अध्यक्ष के लिए एसएसजे परिसर के वरुण कपकोटी, उपाध्यक्ष के लिए एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ के मोहित पांडेय, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए देवीधुरा चंपावत की मुस्कान बिष्ट, सचिव के लिए रानीखेत के मनीष चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव के लिए जैंती के पवन सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए बागेश्वर के गौरव जोशी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल नामांकन के आधार पर इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह सभी पदाधिकारी एबीवीपी से जुड़े हैं। ऐसे में एसएसजे परिसर में हार का सामना कर चुकी एबीवीपी को छात्र महासंघ चुनाव जीतने का मौका मिला है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने खुशी जताकर जीत का जश्न मनाया। उनके समर्थक भी खुशी से झूम उठे। निर्विरोध छात्र महासंघ बनने से विवि प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।
एसएसजे विवि अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित छात्र महासंघ के पदाधिकारी। संवाद


छात्र महासंघ में एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में छात्र महासंघ चुनाव में एबीवीपी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। बीते वर्ष भी यहां एबीवीपी के देवाशीष धानक जीते थे। उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर यह जीत दर्ज की थी। भले ही इस बार चुनाव नहीं हुआ लेकिन एबीवीवी के वरुण को छात्र महासंघ अध्यक्ष का पद मिला है। संवाद
सात महाविद्यालयों में नहीं चुने गए विवि प्रतिनिधि
अल्मोड़ा। छात्र महासंघ चुनाव में भागीदारी निभाने 36 में से 29 विवि प्रतिनिधि एसएसजे विवि पहुंचे। ऐसा इसलिए कि चारों जिलों में 36 परिसर और महाविद्यालयों में से सात में चुनाव नहीं हुए और विवि प्रतिनिधि का पद यहां खाली है।

छात्र महासंघ के सभी पदों पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध चुनाव हुआ। शुक्रवार को सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे। - प्रो. शेखर चंद्र जोशी, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed