फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news.

स्वदेशी तकनीक पर आधारित 5 जी सेवाएं शीघ्र देगा भारत: उपाध्याय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Political news.
डा. राजकुमार उपाध्याय। - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भारत सरकार के दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सीडॉट) के कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि स्वेदशी तकनीकी से तैयार 4जी और 5जी नेटवर्क सेवाएं इस साल दिसंबर तक पूरे देश में शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के लिए अपने पैतृक गांव बमनपुरी पहुंचे डॉ. उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी नहीं होने से अब तक इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि क्षेत्र में 60 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा है लेकिन जब स्वदेशी तकनीक तैयार होगी तो बाहरी देश भी इस सेवा का लाभ लेंगे। इससे जहां देश की आर्थिकी बढ़ेगी वहीं रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के साथ प्रूफ ऑफ कॉस्पेट (पीओसी) हो चुका है। 741 पैरामीटर के बाद बनकर तैयार 4जी और 5जी तकनीकी के लिए सीडॉट को कमर्शियल ऑडर दे दिया है। टाटा, टीसीएस और तेजस कंपनी के साथ मिलकर पंजाब, हरियाणा में शुरुआत की जाएगी। दूनागिरी में जल्द ही बीएसएनएल का टावर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमवानी से वाई-फाई सेवा होगी शुरू
द्वाराहाट। डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि पूरे देश में एक लाख से अधिक पब्लिक हॉट स्पॉट सेंटर से वाई-फाई सेवाएं दी जा रही हैं। प्राइमिनिस्टर वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस के माध्यम से वाई-फाई सेवा दी जो लगभग निशुल्क है। नेटवर्क समस्या वाले स्थानों पर भी यह सेवा दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार से वार्ता चल रही है। हर गांव फाइबर सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में अब तक 1.70 लाख गांवों में फाइबर सेवा शुरू हो गई है। 6.40 लाख और गांवों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed