फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news: people will participate in elections.

Almora News: चुनाव में पांच दिन शेष, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Political news: people will participate in elections.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर और महाविद्यालयों में चुनाव में पांच दिन शेष रह गए है। ऐसे में एबीवीपी, एनएसयूआई और निजी संगठनों ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। बृहस्पतिवार को परिसर के निजी संगठन ने भी महासचिव पद पर प्रत्याशी घोषित किया है। एनसयूआई, एबीवीपी के साथ चार अन्य संगठनों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में बृहस्पतिवार को निजी संगठन ने महासचिव पद पर अक्षत जोशी के नाम की घोषणा की। समर्थक अपने प्रत्याशी के साथ पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए परिसर पहुंचे। अन्य संगठनों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशी विद्यार्थियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर उनकी समस्याओं के समाधान करने के दावे कर रहे है। ऐसे में एसएसजे परिसर के साथ पूरा नगर चुनावी रंग में रंग गया है। संवाद
विज्ञापन


बिना प्रवेश पत्र परिसर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. शेखर जोशी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी विद्यार्थी को मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। कुलानुशासक डॉ. दीपक ने बताया कि सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश होने पर उनके परिचय पत्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने छूटे हुए विद्यार्थियों से अपने परिचय पत्र बनाने के लिए कहा। बैठक में डॉ. गीता खोलिया, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. डीपी यादव, डॉ. कुसुमलता आर्या, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. पुष्पा वर्मा, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर में महाविद्यालय प्रबंधन और छात्र संगठनों के बीच हुई बैठक
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा महाविद्यालय सोमेश्वर में प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में छात्र संगठनों और पुलिस के साथ बैठक हुई। डॉ. विपिन चंद्र ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। आज छात्र संघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने सभी छात्र संगठनों से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। बैठक में तहसीलदार खुशबू पांडे, थाना प्रभारी एसओ कश्मीर सिंह, एसआई प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।


रानीखेत में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे की अध्यक्षता में चुनाव के संबंध में पुलिस प्रशासन, महाविद्यालय प्रबंधन और छात्र संगठनों की मौजूदगी में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री, पांच नवंबर को नाम वापसी, छह नवंबर काे आम सभा और सात को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed