फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news: people face problems.

बूथ स्तर तक मजबूत होगा महिला सेवा दल : शोभा जोशी

Fri, 27 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Political news: people face problems.
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महिला सेवा दल को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। महिला सेवादल की हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करेगी। इसी के दम पर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। यह बात कांग्रेस महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में शोभा जोशी ने कहा कि निश्चित तौर पर कांग्रेस महिला सेवादल वर्तमान में सक्रिय भूमिका में नहीं है। इसे मजबूत करने की जरूरत है। सेवादल के शताब्दी वर्ष पर अल्मोड़ा में बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी महिला कार्यकर्ताओं के साथ सेवादल की उत्तराखंड प्रभारी एस प्यारीजान, प्रदेश अध्यक्ष संगठक हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सम्मेलन में बूथ और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

कहा कि महिला सेवा दल की हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगीं। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयश्री हासिल होगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, सेवादल के ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed