फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

Almora News: राष्ट्रीय फलक पर चमके अल्मोड़ा के तीन और प्रतिभावान शटलर

Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 07 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
अल्मोड़ा। देश को अल्मोड़ा से तराश कर प्रख्यात शटलर लक्ष्य सेन जैसा खिलाड़ी देने वाले जाने-माने कोच डीके सेन ने देश को तीन और प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन के मार्गदर्शन में खेल रहे अल्मोड़ा के ध्रुव रावत नेशनल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के मिश्रित युगल वर्ग में देश के नंबर एक और युगल वर्ग में दूसरे नंबर के शटलर खिलाड़ी बन गए हैं। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि ध्रुव कोच डीके सेन के शिष्य रहे हैं। वर्तमान में गुवाहाटी के बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की हाई परफॉर्मेंस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे है
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में अल्मोड़ा की ही दो स्टार खिलाड़ी बहने मनसा ओर गायत्री रावत देश की नंबर वन पहले से हैं और सीनियर वर्ग युगल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दोनों बहनें प्रकाश पादुकोण एकेडमी बंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही हैं। अपने प्रदर्शन के बल पर ध्रुव रावत को देहरादून के ही शशांक छेत्री जिनकी नेशनल रैंक 14 है। गायत्री तथा मनसा को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ़ से सीधा प्रवेश मिल गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक आदि ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed