{"_id":"6898dec0e92a4d69ab0723a6","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-132138-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: द्वाराहाट ब्लॉक में भाजपा से ममता और कांग्रेस से आरती होंगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: द्वाराहाट ब्लॉक में भाजपा से ममता और कांग्रेस से आरती होंगी प्रत्याशी
Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की देर शाम दूसरे चरण की सूची जारी करते हुए ममता भट्ट को द्वाराहाट ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने तल्ली मिरई से जीतकर आईं डॉ. आरती किरौला को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा प्रत्याशी ममता भट्ट कुई सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह पूर्व में द्वाराहाट की ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आरती किरौला के भाई दीपक किरौला निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह किरौला भी पूर्व में द्वाराहाट के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। अब देखना है कि किरौला परिवार की इस विरासत को डाॅ. आरती किरौला प्राप्त कर पाती हैं या नहीं। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए कसरत तेज कर दी है।