फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news in district.

Almora News: अल्मोड़ा जिले के पांच ब्लॉकों के दूसरे चरण में 58.20 मतदान प्रतिशत

Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। प्रथम चरण में 58.20 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। सभी पांच ब्लाकों में देर शाम तक 77417 महिलाओं और 71979 पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक में 30283 महिला और 32461 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष देर शाम तक 20689 महिला और 19083 पुरुषों ने मतदान किया। द्वाराहाट विकासखंड में 29723 महिला मतदाता और 30553 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 18431 महिला और 15414 पुरुषों ने मतदान किया। सल्ट ब्लॉक में 31094 महिला मतदाता हैं और 34408 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 15551 महिलाओं और 15898 पुरुषों ने मतदान किया। स्याल्दे ब्लॉक में 20123 महिला और 21216 पुरुष मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 13039 महिला और 11758 पुरुषों ने मतदान किया। भिकियासैंण ब्लाक में 17834 महिला और 19137 महिला मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 9707 महिला और 9826 पुरुषों ने मतदान किया।
विज्ञापन

देर शाम तक सभी पांच ब्लॉकों में 58.20 प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात तक जिले के कुछ मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन होने के कारण मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की सरकार चुनने में महिलाएं आगे पुरुष पीछे
अल्मोड़ा। जिले दूसरे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए हुए मतदान में महिलाएं आगे रही। अधिकतर पोलिंग बूथ में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पहुंचकर ये दिखाया कि महिलाएं गांव की सरकार चुनने में आगे हैं। उनके पास दिन भर कई काम होते हैं। इसके बावजूद उन्होंने मतदान स्थल पहुंचकर अपनी ताकत दिखाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed