{"_id":"6883ceed917b46095b0cef41","slug":"political-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131363-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी ब्लाॅक में गिरा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी ब्लाॅक में गिरा मतदान प्रतिशत
Sat, 26 Jul 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के पहले चरण में छह ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। ताकुला, भैंसियाछाना , धौलादेवी में वर्ष 2019 के मुकाबले में मतदान प्रतिशत गिरा है तो चौखुटिया, ताड़ीखेत और लमगड़ा में मतदान प्रतिशत में हल्का सा सुधार हुआ है।
वर्ष 2019 में मतदान, चुनाव अक्तूबर माह में हुआ था। 2025 में सरकार ने जुलाई माह में पंचायत चुनाव कराए।
जिन ब्लॉकों में मतदान प्रतिशत कम हुआ वहां ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्षाकाल होने के कारण इस बार ताकुला, भैंसियाछाना, धौलादेवी में मतदान को आने वाले प्रवासी पहले की तुलना में कम आए क्योंकि जुलाई माह में कॉलेजों में एडमिशन होते हैं।
कुछ युवा उच्च शिक्षा के लिए महानगर चले गए जिस कारण वह मतदान नहीं कर पाए। वर्तमान में कई स्थानों पर मतदान के एक दिन पूर्व तक बारिश हुई थी।
रास्तों की बदहाली के कारण बुजुर्ग और दिव्यांग लोग मतदान करने के लिए कम बाहर निकले होंगे।